Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

डॉ नासिर क्लिनिक पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शान से फहराया तिरंगा

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बदायूं बबराला रोड मंडी समिति के पास डॉ. नासिर क्लिनिक परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हैकल नकवी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान आजादी के महोत्सव के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल फौजी सहित लालमन सिंह, श्यामवीर सिंह, प्रमोद माहेश्वरी, नेमपाल,एम देशभक्त गोपाल चांडक, बबलू चौधरी राहुल नागर कन्हैया कश्यप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने देशहित में एकजुट होकर कार्य करने और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. हैकल नकवी ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

whatsapp whatsapp