Thursday, 04-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

एसएसपी अनुराग आर्य की सख्ती का असर! ग्रामीणों की सूचना पर कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, आरोपी गुड्डू पंडित हिरासत में

रिपोर्ट - अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़): नवाबगंज क्षेत्र के डंडिया बीरम नगला गांव में कथित देह व्यापार की शिकायत पर हुई कार्रवाई ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत थाना पुलिस से कई बार की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार ग्रामीणों ने सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के एक मकान में लंबे समय से कथित रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सीधे एसएसपी से संपर्क किया। आरोप है कि एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि देर रात ग्रामीणों को मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का दावा है कि इस दौरान वहां मौजूद दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि एक महिला और मकान मालिक बताए जा रहे कौशल शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहले की शिकायतों पर कार्रवाई हो जाती तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के कारण गांव में अवैध गतिविधियां लगातार संचालित होती रहीं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कौशल शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव की महिलाओं और युवतियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थी तथा क्षेत्र की छवि भी खराब हो रही थी।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज लोगों ने कथित रूप से मकान के बाहर रखी चारपाइयों में आग लगा दी और प्रशासन से मांग की कि अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले भवन के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगा सकती है।

whatsapp whatsapp