Wednesday, 19-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें  गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। चैनल नंबर 175 के पास अचानक कुत्ता सामने आने से तेज रफ्तार अर्टिगा टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।


बताया जा रहा है कि अर्टिगा टैक्सी में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे, जो नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे थे। अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और तेज रफ्तार टैक्सी पलट गई।

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया। मृतकों के शव वजीरगंज सीएचसी में रखे गए हैं, जहां पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

कुंवरगांव पुलिस मौके पर मौजूद है। क्षतिग्रस्त अर्टिगा को रेस्ट एरिया में खड़ा कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

whatsapp whatsapp