सहसवान कोतवाली परिसर में बाराह रवीउल अव्वल व गणेश उत्सव को लेकर हुई पीस कमेटी की मीटिंग
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें आगामी त्यौहारों गणेश उत्सव और बारावफात को लेकर सहसवान कोतवाली परिसर में ग्राम प्रधानों व हिंदू-मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता से SPRA ह्रदेश कठेरिया,एसडीएम साईं आश्रित शाकमुरी, सीओ करमवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने त्योहारों के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए।सीओ करमवीर सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने वाले होते हैं। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और सभी आयोजन प्रशासनिक अनुमति के बाद ही हों।कोतवाल राजेंद्र बहादुर ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए और सड़कों पर अतिक्रमण न किया जाए। वहीं 12 वफात का जुलूस जिस जिस मोहोल्लो से निकालना है वह अपनी परमिशन करा लें और जिस रूट से लिखा हो उसी रूट से ही जाएं नए रूट पर नहीं जाए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालने की सख्त चेतावनी भी दी समाज में खुराफाती लोगों पर निगाह रखें। बैठक में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों समेत नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
उपजिलाधिकारी साईं आश्रित का संदेश।
"त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं, इन्हें आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। कानून हाथ में न लें और अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
/