बखिरा कांड में ताबड़तोड़ एक्शन के लिए चर्चित IPS संदीप मीणा टीम ने रचा नया कीर्तिमान ! अगस्त में भी संतकबीरनगर नंबर-1
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।उत्तर प्रदेश शासन की ओर से राज्य में आईजीआरएस शिकायत निस्तारण की जिलेवार जारी रैंकिंग में एक बार फिर संत कबीर नगर जनपद फर्स्ट आया है। जन शिकायत फर्स्ट जैसा महा अभियान पूरी शिद्दत से चलाने वाले युवा पुलिस कप्तान संदीप मीणा की अगुवाई में गोरखपुर जोन के संत कबीर नगर जिले ने आईजीआरएस शिकायत निस्तारण के सभी 16 मानकों पर पूरी तरह खरा उतरकर नया कीर्तिमान रचा है।आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं सभी मानकों पे खरा उतरते हुए उचित निस्तारण को लेकर संदीप मीणा लगातार संजीदा बने रहे हैं। जन शिकायत निस्तारण के मोर्चे के साथ ही साथ संदीप मीणा कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी अपनी उत्कृष्ट पहचान पुलिस महकमे में रखते हैं। हाल ही में संत कबीर नगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था संबंधी हुई घटना के मामले में पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और तत्परता से एक्शन लेने को लेकर संदीप मीणा की पब्लिक में बहुत सराहना हुई है। अपराध नियंत्रण मामले की बात करें तो संदीप मीणा टीम ने हत्याओं के चर्चित प्रकरणों को समय रहते बेपर्दा कर कातिलों पे कानूनी शिकंजा कसा है। गो तस्करों व महिला अपराध करने वाले जरायम जगत के अपराधियों को ताबड़तोड़ कार्रवाई के जरिये सलाखों तक पहुंचाया है। माह अगस्त 2026 में भी आईजीआरएस निस्तारण में प्रथम स्थान आने पे संदीप मीणा ने सम्बंधित जिम्मेदारों की वर्किंग को सराहा है। कप्तान ने निर्देश दिए हैं कि आगे भी इसी टीमभावना व संवेदनशीलता से आईजीआरएस शिकायत निस्तारण किया जाए। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।