बीजेपी नेताओं का करीबी बिल्डर सुमित सक्सेना आदि 5 बदमाशों को जिलाधिकारी न्यायालय नें किया जिला बदर, प्रेमनगर में पुलिस पर हमला कर चुका है सुमित सक्सेना
बरेली। प्रेमनगर थाना बरेली के हिस्ट्रीशीटर सुमित सक्सेना आदि 5 बदमाशों के विरुद्ध जिलाधिकारी न्यायालय नें जिला बदर की कार्यवाही की है। सुमित सक्सेना पर जनपद बरेली में कई थानों में प्रॉपर्टी कब्जा करने, प्रॉपर्टी मामले में धोखाधड़ी करने, हत्या का प्रयास करने, रंगदारी मांगने, गिरोह बनाकर मारपीट करने, शरीफ अच्छे भले लोगों को धमकाने के करीबन 12 मुकदमें दर्ज हैं। जैसा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश हैं गुंडों व बदमाशों और समाज में भय का वातावरण पैदा करने वालों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर अधिनियम, जिला बदर की कार्यवाही जरूर की जाए। जरूरत पड़ने पर बदमाशों का एनकाउंटर किया जाए। संपत्ति कुर्क की जाए। जिलाधिकारी अविनाश सिंह नें सुमित सक्सेना के अपार आतंक पर बड़ी कार्यवाही अंजाम दी है। सुमित सक्सेना, सुमित यादव, ताहिर अली, शहनवाज बबलू, अमन कश्यप को तत्काल प्रभाव से जनपद बरेली की सीमा से बाहर करने के आदेश जिलाधिकारी न्यायालय नें शनिवार को जारी किये हैं। बदमाश सुमित सक्सेना की कई फोटो भाजपा नेताओं, पत्रकारों के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। जिलाधिकारी न्यायालय नें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की आख्या के आधार पर सुमित सक्सेना आदि 5 बदमाशों को जिला बदर करने की कार्यवाही की है। इस मामले में कुलदीप सक्सेना नें भी सुमित सक्सेना की शिकायत की थी। सुमित सक्सेना पर आरोप है कि उसने कई वर्ष पहले प्रेमनगर पुलिस पर हमला किया था। ब्यूरो।