Saturday, 03-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का मार्ग प्रशस्त, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डीएम को दिए निर्देश

 facebook     whatsapp    

बरेली। जनपद बरेली में ब्रजभूमि के महान शासक, राष्ट्रनायक और अद्वितीय पराक्रमी योद्धा महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर शासन स्तर पर बड़ा कदम उठाया गया है। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी बरेली को आधिकारिक पत्र जारी कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विश्व जाट महासभा (बरेली) के जिला मीडिया प्रभारी, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट तरुण चहल ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री को विस्तृत प्रस्ताव सौंपा था। क्षेत्र के नागरिकों, किसानों, युवाओं और इतिहासप्रेमियों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मंत्री ने पत्र में जिलाधिकारी को सभी तथ्यों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को कहा है।

निर्देशों में कहा गया है कि जनपद में उपलब्ध उपयुक्त सरकारी भूमि अथवा विधिसम्मत सार्वजनिक स्थल की उपलब्धता, भूमि संबंधी नियमों, स्थानीय निकायों की अनुमति और अन्य वैधानिक औपचारिकताओं का परीक्षण करते हुए प्रतिमा स्थापना की संभावनाओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आयोजकों ने बताया कि महाराजा सूरजमल का व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण स्थान रखता है। वे रणनीतिक सूझबूझ, सैन्य नेतृत्व, भरतपुर के प्रसिद्ध अभेद्य 'लोहागढ़ दुर्ग' की स्थापत्य कला तथा प्रजाहित व सुशासन के लिए विश्वविख्यात रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाएं लगने से युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, साहस, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा मिलती है।

शासन स्तर से प्रस्ताव पर सकारात्मक कदम उठाए जाने और प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू होने से बरेली के नागरिकों, किसानों तथा इतिहासप्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

whatsapp whatsapp