नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाबगंज में सेवा सेतु कार्यक्रम, दर्जनों लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ | अजय रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाबगंज विकासखंड प्रांगण में सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल एवं काउंटर लगाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों का योजनाओं के लिए पंजीकरण भी कराया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार एवं उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सचिन यादव मौजूद रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) एवं आंगनवाड़ी विभाग की ओर से विशेष काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों पर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों का पंजीकरण किया गया। कृषि एवं समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर ग्रामीणों ने विभिन्न पेंशन योजनाओं तथा कृषि अनुदान से संबंधित योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महेश चंद्र शाक्य, एडीओ पंचायत आशीष भटनागर, सचिव संजय वर्मा एवं देवेश देवल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों में विजय प्रधान, हरीश, अमित गंगवार, भदपुरा मंडल महामंत्री धीरेंद्र, ओमप्रकाश गंगवार, ओमकार गंगवार, महेंद्र गंगवार, द्वारिका प्रसाद गंगवार तथा लीलाधर गंगवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp