बिजली चोरी रोकने के लिए अंडरग्राउंड लाइन पर लगे बॉक्सों पर बिजली विभाग ने लगाये ताले।
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें बिजली चोरी रोकने एवम नगर पालिका के स्टाफ द्वारा बिना किसी सूचना के बॉक्स से केबल जोड़ने एवम रात्रि में बिजली चोरी करने की आशंका को देखते हुए विभाग द्वारा अंडरग्राउंड लाइन पर लगे सभी बिजली के बॉक्स में ताला लगवा दिया गया है एवं विभाग द्वारा सख्त हिदायत दिया गया कि यदि किसी के द्वारा ताला तोड़कर अगर किसी की केबल बॉक्स में जुड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।