जिला कारागार बदायूँ का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण
बदायूँ (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें 27 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा ने सोमवार को जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदी बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही जेल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कारागार के अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।