Saturday, 13-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बंदर की मौत मामले में पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली बिट्टन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें सहसवान क्षेत्र में बंदर की मौत के मामले में पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी नेता हाजी मुसर्रत अली बिट्टन के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस विवेचना में कार्यालय परिसर की बाउंड्री पर लगाए गए करंटयुक्त प्रतिबंधित तार को घटना का कारण माना गया है। मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार यह घटना फरवरी माह की है, जब सहसवान स्थित पूर्व विधायक के कार्यालय परिसर की बाउंड्री के पास एक बंदर मृत अवस्था में मिला था। मामले में पशु प्रेमी विक्रेंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कार्यालय की सुरक्षा के लिए लगाए गए प्रतिबंधित तार में विद्युत प्रवाहित किया जा रहा था, जिसकी चपेट में आने से बंदर की मौत हुई।

पुलिस द्वारा की गई विवेचना के दौरान घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए तथा तकनीकी परीक्षण भी कराया गया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।

वहीं पूर्व विधायक एवं सपा नेता हाजी मुसर्रत अली बिट्टन ने कहा, “मैं फिलहाल बाहर हूं। मीडिया के माध्यम से चार्जशीट दाखिल होने की जानकारी मिली है। वापस आने के बाद दस्तावेज देखने पर ही इस संबंध में कुछ कह पाऊंगा।”

पुलिस के अनुसार मामले में अब आगे की सुनवाई न्यायालय में होगी।

whatsapp whatsapp