नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं डीएम व एसएसपी ने आगामी त्यौहारों को लेकर धर्म गुरुओं के साथ की पीस कमेटी की मीटिंग

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद के धर्मगुरुओं,संभ्रान्त नागरिकों / प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर त्यौहारों को सकुशल,शान्तिपूर्वक व सौहार्दपूर्वक मनाने व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए* 


बदायूं (जे०आई०न्यूज़ )बताते चलें आज दिनाँक 30.09.2025 को जिलाधिकारी बदायूँ  अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित विवेकानन्द हॉल में अपराध नियंत्रण एवं कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के धर्मगुरुओं,संभ्रान्त नागरिकों / प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान लोगों से शान्तिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण तरीके से आगामी त्यौहारों को मनाने की अपील की गई एवं किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम  अरुण कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी दातागंज के0के0 तिवारी तथा अन्य अधि0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp