नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

DG पीसी मीना ने किया सेवा स्मृति का विमोचन : कारागार पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के भव्य समारोह में डीजी जेल बोले सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मार्गदर्शन नई पीढ़ी के अफसरों व कार्मिकों के लिए बेहद उपयोगी

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। कारागार सेवानिवृत्त पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ की ओर से आयोजित संगोष्ठी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने एसोसिएशन की वार्षिक स्मारिका सेवा स्मृति का विमोचन किया। बतौर चीफ गेस्ट समारोह में पहुंचे डीजी जेल पीसी मीना का एसोसिएशन संरक्षक एसपी सिंह पुंढीर ने पूरी टीम की तरफ से सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने अन्य विशिष्ट अतिथियों संग दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसोसिएशन महामंत्री आर सी उपाध्याय ने संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। पत्रिका संपादक वीके जैन ने सेवा स्मृति के विषयवस्तु एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संरक्षक एसपी सिंह पुंढीर आदि ने विचार व्यक्त किए। समारोह सम्बोधित करते हुए महानिदेशक पीसी मीना ने सेवा स्मृति को कारागार विभाग की गौरवपूर्ण सेवायात्रा, सेवानिवृत्त कार्मिकों के अनुभवों तथा उनकी अमूल्य स्मृतियों को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। डीजी बोले कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अनुभव संपन्न धरोहर हैं, जिनका मार्गदर्शन वर्तमान कार्मिकों और नई पीढ़ी के लिए उपयोगी है। मीना ने एसोसिएशन की ओर से पेंशनर्स के कल्याण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। मीना बोले कि सेवा स्मृति का प्रकाशन सेवानिवृत्त कार्मिकों के अनुभवों, संस्मरणों एवं विभाग के प्रति उनके योगदान को संरक्षित करने तथा वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। समारोह में अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, उपमहानिरीक्षक कारागार डॉ रामधनी सहित एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार राय, कार्यकारी अध्यक्ष शरद कुलश्रेष्ठ एवं अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp