नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नाधा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, राधा रानी अस्पताल सीज न रजिस्ट्रेशन मिला, न डिग्रीधारक डॉक्टर; जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) दहगवां । आपको बता दें सहसवान तहसील क्षेत्र के नाधा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राधा रानी अस्पताल को सीज कर दिया। अस्पताल में जांच के दौरान न तो आवश्यक दस्तावेज मिले और न ही पंजीकरण संबंधी कागजात उपलब्ध कराए जा सके। इसके अलावा मौके पर कोई डिग्रीधारक डॉक्टर भी नहीं मिला। इन कमियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया।

कार्रवाई दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कागजात और पंजीकरण संबंधी अभिलेखों की जांच की। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की। मौके पर डॉ. हरि निवास यादव भी मौजूद रहे। वहीं, कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नाधा चौकी पुलिस को भी बुलाया गया।

कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में मची हलचल

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में गतिविधियां बंद हो गईं। वहीं, क्षेत्र में संचालित अन्य निजी अस्पतालों के संचालकों में भी हलचल देखी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब सवाल यह है कि क्षेत्र में संचालित अन्य निजी अस्पतालों के दस्तावेजों और पंजीकरण की भी जांच होगी या नहीं।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp