प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक कोडीनयुक्त सीरप की तस्करी करने वाला बिहार का गैंग लीडर अरेस्ट ! 2.95 करोड़ की खेप बरामद, UPANTF की कार्रवाई से हड़कंप ! इंटर-स्टेट नेटवर्क ध्वस्त करने की तैयारी
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी एएनटीएफ ने प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी व प्रयागराज समेत कई इलाकों में कोडीन युक्त सीरप की तस्करी करने वाले बिहार राज्य निवासी गैंग लीडर को गिरफ्तार कर इंटर स्टेट नेटवर्क का खुलासा किया है। आईजी अब्दुल हमीद के निर्देशन में एसएसपी ऑपरेशन चंक्रेश मिश्रा की टीम ने गुरुवार शाम अंतर्राज्जीय तस्कर गैंग पे ये बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, एएनटीएफ यूनिट कानपुर ने अवैध कोडीन युक्त सीरप की तस्करी करने वाले सक्रिय गैंग सरगना मिहिर कुमार ठाकुर निवासी ग्राम मगरपट्टी थाना राजनगर जनपद मधुबनी बिहार वर्तमान निवासी बिहारीपुरवा डीपीएस बर्रा कानपुर यूपी को ढकनापुरवा टीपीनगर कानपुर स्थित गोदाम से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो करोड़ 95 लाख कीमत की ढाई हजार अवैध कोडीन युक्त टर्बो टी सीरप बोतलें, मोबाइल फोन व कैश बरामद किया है। गैंग लीडर ने एएनटीएफ टीम को पूछताछ में बताया है कि नोवोट्रिक्स लाइफसाइंसस फर्म मंगोलपुरी दिल्ली के जरिये फर्जी कागज बिलटी से ट्रांसपोर्ट से कोडीन युक्त सीरप की खेप मंगवायी जाती है। हनुमान ट्रेडर्स कोटवा सारनाथ वाराणसी समेत अन्य जगहों के लिए ये खेप जानी थी, इससे पहले ही एएनटीएफ ने पकड़ लिया। कुछ समय पहले कोडीन युक्त सीरप की खेप प्रयागराज में पकड़ी गयी थी। अब गैंग के बाकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।