एक्शनमोड में एडीजी रमित शर्मा : श्रावण शिवरात्रि पर शिव मंदिरों की परखी सुरक्षा व्यवस्था ! गोरखपुर प्रकरण के बीच पुलिस लाइन बरेली पहुंच आरटीसी प्रशिक्षण की मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा ! डीआईजी अजय साहनी व कप्तान अनुराग आर्य संग प्रशिक्षकों के साथ की गोष्ठी
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। बुधवार को एडिशनल डीजी रमित शर्मा एक्शनमोड में नजर आये। 1999 बैच के यूपी कॉडर के आईपीएस रमित शर्मा ने बुधवार को फील्ड में ताबड़तोड़ विजिट किया। श्रावण शिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के बीच लॉ एंड ऑर्डर को लेकर संजीदा उत्तर प्रदेश के बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने जनपद बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य तथा एसपी सिटी मानुष पारीक के साथ नाथनगरी बरेली के प्रमुख शिवमंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कैंट थाना अंतर्गत धोपेश्वर नाथ मंदिर और किला थाना इलाके में स्थित अलखनाथ मंदिर पहुंचे एडीजी रमित शर्मा ने दोनों मंदिरों के जिम्मेदारों से बातचीत की। गोरखपुर की रिक्रूट महिला आरक्षियों के वायरल वीडियो के बाद यूपी शासन व डीजीपी मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग लखनऊ से मिले दिशा निर्देशों के अनुपालन में एडीजी रमित शर्मा ने डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी तथा एसएसपी जनपद बरेली अनुराग आर्य संग पुलिस लाइन बरेली का रूख किया। पुलिस लाइन जनपद बरेली पहुंचकर अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी की, जिसमें इंडोर व आउटडोर का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि उच्च कोटि का व्यवहार और अनुशासन बनाए रखते हुए प्रशिक्षण दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही या फिर अनुशासनहीनता नहीं होनी चाहिए। आरटीसी प्रशिक्षण की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही एडीजी ने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स से बातचीत भी की। इस दौरान डीआईजी बरेली मंडल अजय साहनी, एसएसपी जनपद बरेली अनुराग आर्य के अलावा नोडल ऑफिसर आईपीएस अंशिका वर्मा भी मौजूद रहीं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।