Saturday, 14-03-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

क्राइम कण्ट्रोल में फेल एसएसपी पर गिरी गाज ! योगी सरकार ने यूपी में 7 आईपीएस अफसरों के किये ट्रांसफर ! तबादला एक्सप्रेस पर सवार हुए कई जिलों के कप्तान ! डबल मर्डर मामले में हटाए गए डॉ ब्रजेश सिंह ! डीजीपी मुख्यालय अटैच किये गए फतेहपुर एसपी अनूप सिंह ! लेडी आईपीएस अंकिता शर्मा को मिली बदायूँ की कमान

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। योगी सरकार ने एसएसपी बदायूँ का विकेट गिरा दिया है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ घटनायें होने से खासकर डबल मर्डर मामले में नाराज प्रदेश शासन ने एसएसपी बदायूँ डॉ ब्रजेश सिंह की पुलिस कप्तानी छीन ली है। डॉ ब्रजेश सिंह को साइडलाइन करते हुए डीजीपी मुख्यालय में एसपी लॉजिस्टिक्स नियुक्त किया गया है। डॉ ब्रजेश सिंह की जगह 2018 बैच की आईपीएस एसपी कासगंज अंकिता शर्मा को एसएसपी बदायूँ बनाकर भेजा गया है। अंकिता शर्मा पर प्रदेश शासन ने बड़ा भरोसा जताते हुए कासगंज से बदायूँ भेजा है। एसपी फतेहपुर अनूप कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। अनूप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से अटैच किया है। एसपी भदोही अभिमन्यु मांगलिक अब एसपी फतेहपुर बनाये गए हैं। एसपी लॉजिस्टिक्स लखनऊ ओम प्रकाश सिंह को कासगंज की कमान सौंपी गयी है। एसपी सिटी गोरखपुर अभिनव त्यागी की वर्किंग पर भरोसा जताते हुए उन्हें एसपी भदोही बनाया गया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त पाटिल निमिष दशरथ को एसपी सिटी गोरखपुर नियुक्त किया है। जनपद बदायूं में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली सनसनीखेज वारदात से प्रदेश शासन एसएसपी डॉ बृजेश सिंह की कार्यप्रणाली से खासी नाराज है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो अफसरों की हत्या ने एसएसपी के क्राइम कण्ट्रोल की पोल खोलकर रख दी। एसएसपी के सजातीय हत्यारोपी पर लचर कार्रवाई को लेकर पब्लिक लगातार सवाल उठा रही है। चर्चा है कि मामला सीएम योगी के संज्ञान में जैसे ही आया, मामले की संवेदनशीलता देख मुख्यमंत्री ने कप्तान पर तत्काल एक्शन को कहा। डॉ ब्रजेश सिंह की लचर कार्यप्रणाली से पहले भी कई बड़ी घटनायें बदायूँ में हो चुकी हैं। चर्चा है कि डॉ ब्रजेश सिंह कुछ विवादित व कई दागी थानेदारों की टोली बनाकर जिला चला रहे थे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp