Tuesday, 16-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जनप्रतिनिधियों व मीडियाजनों को कॉल बैक करके प्रॉपर रिस्पांस दें जिम्मेदार ! डीजीपी राजीव कृष्ण ने यूपी में जेडएफडी अभियान से 100 संवेदनशील थानों को जोड़ने का रखा लक्ष्य ! क्राइम कण्ट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर से कोई समझौता नहीं

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। सीयूजी मोबाइल पे कॉल रिस्पांस ना देने वाले फील्ड जिम्मेदारों की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली को लेकर यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए हैं कि चौकी प्रभारियों व थानेदारों से लेकर वरिष्ठ अफसरान अपने सीयूजी मोबाइल नंबर हमेशा एक्टिव रखें व उन्हें रिसीव करें। मंगलवार को हाईलेवल क्राइम मीटिंग के दौरान राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा है कि कोशिश रहे कि सभी कॉल्स का रिस्पांस सुनिश्चित हो। व्यस्ततावश रिसीव न होने वाली कॉल्स बैक करके प्रॉपर रिस्पांस दिया जाए। जनप्रतिनिधियों व मीडियाजनों के साथ ही आमजन को हर हाल में कॉल बैक हों। बड़ी आपराधिक घटनाओं की समीक्षा के तहत ठोस परिणाम सामने आने चाहिए। क्राइम कण्ट्रोल तथा लॉ एंड ऑर्डर में कोई समझौता ना हो। थोक भाव लंबित विवेचनायें अभियान के अंतर्गत निस्तारित हों। पुलिस चीफ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपराध समीक्षा मीटिंग करते हुए ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग, ई-सम्मन की संख्या बढ़ाने, आईजीआरएस प्रकरण निस्तारण पे जोर दिया है। डीजीपी बोले वैज्ञानिक तकनीक आधारित साक्ष्य संकलन से विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधरेगी। अपराधियों को दंडित कराने की सफलता दर में भी वृद्धि होगी। इस बाबत तकनीकी सेवाएं विभाग की ओर से प्रेजेंटेशन भी दिया गया। रोड एक्सीडेंट में असरदार कमी लाने के लिए संचालित जेडएफडी अभियान के तहत सौ और संवेदनशील थाने चिन्हित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। गंभीर क्राइम, महिला अपराधों, गोकशी, गोतस्करी, अवैध धर्मांतरण, विभिन्न त्योहारों पे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था आदि टॉपिकों के संदर्भ में अहम निर्देश दिए हैं। यक्ष ऐप के तहत जारी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए पुलिस प्रमुख बोले कि अपराधियों की प्रभावी निगरानी हो। सर्किल ऑफिसरों, एडिशनल एसपी, कप्तानों, रेंज-जोन प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों को डीजीपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि उच्च स्तरीय क्राइम मीटिंग में दिए गए सभी निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो। डीजीपी हेडक्वार्टर के वरिष्ठ अधिकारी क्राइम मीटिंग में मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp