Saturday, 25-04-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

निकाह, मुकदमा और वसूली—कथित महिला पत्रकार पर गंभीर आरोप

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई. न्यूज़): थाना बारादरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कथित महिला पत्रकार पर कई लोगों को झांसे में लेकर विवाह करने और बाद में दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाकर समझौते के नाम पर पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित कथित महिला पत्रकार मूल रूप से जनपद बदायूं के सहसवान क्षेत्र की बताई जा रही है और पिछले कुछ वर्षों से बारादरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि महिला अपने दो बच्चों के साथ यहां निवास कर रही है।

आरोप है कि वर्ष 2022 में कथित महिला पत्रकार ने मॉडल टाउन चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति से निकाह किया, जिसके बाद उसने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। बाद में समझौते के नाम पर धनराशि लेने की बात भी सामने आ रही है। इसी तरह वर्ष 2023 में जगतपुर चौकी क्षेत्र के एक अन्य युवक के साथ भी मिलते-जुलते घटनाक्रम का आरोप लगाया गया है।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई स्पष्ट बयान जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि इस प्रकार की शिकायतें मिलती हैं, तो जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

whatsapp whatsapp