नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

थाना जरीफनगर पुलिस टीम को मिली बडी सफलता गुरुकुल से गुम हुये 05 बच्चों को 12 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया

रिपोर्ट.सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे आई न्यूज़) बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में  चलाये जा रहे अपह्रत/गुम हुये बच्चों की बरामदगी  हेतु  चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनाँक  04.04.2024 व 05.04.2024 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानो से मु0अ0सं0 97/2024 धारा 363  भादवि    में गुम हुये 05 बच्चों 1.लक्षित आर्य पुत्र चन्दन लाल निवासी ग्राम शकूर वस्ती दिल्ली उम्र करीब 17 वर्ष, 2.सतीष आर्य पुत्र अशरफीलाल निवासी ग्राम नादहा थाना जरीफनगर बदायूँ उम्र करीब 12 वर्ष, 3.अंकित आर्य पुत्र थान सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर गढी थाना सहसवान बदायूं उम्र करीब 13 वर्ष, 4.राजीव आर्य पुत्र श्रीराम प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बसई थाना अतरौली अलीगढ उम्र करीब 13 वर्ष, 5.सचिन आर्य पुत्र कुमरपाल निवासी ग्राम मोलनपुर थाना रजपुरा सम्भल को अलग-अलग स्थानो से बरामद किया गया।

 घटना का विवरण-

  वादी श्री राहुल कुमार पुत्र श्री राम प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बसई थाना अतरौली जनपद अलीगढ हाल पता उपाचार्य महर्षि दयानन्द आर्ष गुरूकुल कोठरा रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ मो0नं0 6396370392 द्वारा दिनांक 04.04.2024 को लिखित तहरीर के आधार पर महर्षि दयानन्द आर्ष गुरूकुल कोठरा रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर जनपद से 05 बच्चे(छात्र) 1.लक्षित आर्य, 2.सतीष आर्य, 3.अंकित आर्य, 4.राजीव आर्य, 5.सचिन आर्य को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल की थी तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 97/2024 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह को दी गयी थी। मुकदमा उपरोक्त में गुम हुये बच्चो की बरामदगी हेतु तत्काल थाना स्थानीय पर 02 टीमें गठित कर क्षेत्र तथा मिलने के संभावित स्थानो पर रवाना किया गया था दिनांक 04.04.2024  थाना क्षेत्र के जुवाई बार्डर पर दिल्ली बदांयू रोड से 03 बच्चो  1.सतीष आर्य, 2.अंकित आर्य, 3.सचिन तथा 02 बच्चों  1.राजीव आर्य, 2.सचिन आर्य को सकुशल बरामद किया गया।    

पूछताछ विवरण –

बरामद बच्चो द्वारा बताया गया की हम लोग महर्षि दयानन्द आर्ष गुरूकुल कोठरा रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर जनपद बदायूँ में पढते हैं तथा अपनी मर्जी से मथुरा घूमने जाने के लिये गुरूकुल से निकले थे हम लोग अलग अलग रास्तो से जा रहे थे तभी हमें पुलिस वालो ने अलग अलग स्थानो से पकड लिया था । 

बरामद बच्चों का नाम पता

1.लक्षित आर्य पुत्र चन्दन लाल निवासी ग्राम शकूर वस्ती दिल्ली उम्र करीब 17 वर्ष, 

2.सतीष आर्य पुत्र अशरफीलाल निवासी ग्राम नादहा थाना जरीफनगर बदायूँ उम्र करीब 12 वर्ष,

 3.अंकित आर्य पुत्र थान सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर गढी थाना सहसवान बदायूं उम्र करीब 13 वर्ष,

 4.राजीव आर्य पुत्र श्रीराम प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बसई थाना अतरौली अलीगढ उम्र करीब 13 वर्ष,

 5.सचिन आर्य पुत्र कुमरपाल निवासी ग्राम मोलनपुर थाना रजपुरा सम्भल                                                                            

बरामद  करने वाली  पुलिस टीमः-                          

1.थानाध्यक्ष रविकरन सिंह थाना जरीफनगर 

2.उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह थाना जरीफ नगर 

3.हे0का0 691 गौरव चौधरी थाना जरीफनगर 

4.का0 113 विनोद कुमार थाना जरीफनगर 

5.का0 1009 नरेन्द्र कुमार थाना जरीफनगर 

6.का0 81 प्रिंश चौधरी थाना जरीफनगर

7.का0 1779 सुरेन्द्र गिरी थाना जरीफनगर जनपद बदायूं।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp