वरिष्ठ पत्रकार व सहसवान मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद तुफैल अहमद ने रॉयल मेडिकल स्टोर का फीता काटकर किया उद्घाटन
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें दिनांक 15 अगस्त 2025 को आजादी के खुशी के मौके पर सहसवान उझानी रोड पर स्थित गांव खंदक में रॉयल मेडिकल स्टोर की ओपनिंग हुई मेडिकल स्टोर संचालक इलियास ने अपने प्रतिष्ठान का उद्घाटन सहसवान मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सैयद तुफैल अहमद के द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन के मौके पर गांव व आसपास के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस उद्घाटन समारोह के मौके पर आए हुए सभी लोगों ने इलियास को मुबारकबाद दी लोगों ने कहा ओपनिंग का दिन बहुत ही शानदार रहा आज आज़ादी के दिन की वजह से इस मेडिकल स्टोर के उद्घाटन को हमेशा याद रखा जाएगा इस मौके पर शमशाद अली, पत्रकार अबरार अहमद, पत्रकार सौरभ गुप्ता,मोहम्मद हुसैन, अहमद हुसैन, सज्जाद हुसैन, जीशान अली, विकास माहेश्वरी, फरमान, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।