Saturday, 12-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

उड़ीसा से यूपी में ट्रक वाली तस्करी का खेल बेपर्दा : आईजी-एसएसपी के बुने जाल में फंसे इंटर-स्टेट तस्कर ! एक करोड़ का गांजा ट्रक समेत बरामद

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी एएनटीएफ ने उड़ीसा से यूपी में चल रहे गांजा तस्करी के खेल को बेपर्दा कर दिया है। तस्करों के सरगना समेत जरायम की दुनिया के दो खलनायक गिरफ्तार किये गए हैं। एक करोड़ से ज्यादा की गांजा बरामद हुई है। आईजी अब्दुल हमीद के निर्देशन में एसएसपी ऑपरेशन चंक्रेश मिश्रा की टीम ने अंतर्राज्जीय तस्कर गैंग पे ये बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, एएनटीएफ थाना झांसी ने उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर यूपी के विभिन्न इलाकों में तस्करी करने वाले एक्टिव तस्करों के पास से शुक्रवार को एक करोड़ दस लाख कीमत का 214 किलो गांजा,दो एन्ड्राइड मोबाइल और कैश बरामद किया है। गांजा जैसे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि ग्वालियर के सरगना को गांजा की ये बड़ी खेप पहुंचानी थी, इससे पहले ही तस्कर गैंग झाँसी में सुकमा डुकमा रोड से पकड़ा गया। पकड़े गए तस्करों सतपाल उर्फ सत्यपाल निवासी सौदापुर मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा व मोहन कुशवाहा बहोड़ापुर ग्वालियर मध्य प्रदेश से काफी अहम जानकारियां एएनटीएफ टीम को मिली हैं। महत्त्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर आगे और बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। दरअसल उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले पिछले कुछ समय से बढ़े हैं। कुछ इलाकों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने या फिर मादक पदार्थों का सेवन करने के चलते कई परिवारों के युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है। यूपी के रामपुर में एक परिवार के बेटे को मादक पदार्थ का सेवन करने के कारण मौत ने अपने आगोश में ले लिया। आईजी अब्दुल हमीद व एसएसपी ऑपरेशन चंक्रेश मिश्रा युवा पीढ़ी का भविष्य बचाने को लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही साथ तस्करों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले रहे हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp