हेकड़ी काफूर कर दी राजधानी से सटे कमांडर ने ! क्राइम कण्ट्रोल, पब्लिक डीलिंग में फेल 3 थानेदारों पे गाज ! दो सस्पेंड, एक लाइन हाजिर
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। क्राइम कण्ट्रोल में फ्लॉप, पब्लिक डीलिंग और जनसुनवाई में घोर लापरवाह तीन थानेदारों पे गाज गिराते हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अशोक कुमार मीना ने शुक्रवार सुबह तत्काल प्रभाव से थानेदारी छीन ली है। दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड और एक को लाइन हाजिर किया है। अपने बैचमेट नीरज जादौन की धमक बरकरार रखते हुए यूपी के हरदोई जनपद में अशोक मीना की अग्रेसिव पुलिसिंग जारी है। गलती पे नो समझौता। अशोक मीना ने जिलेभर के थानेदारों को साफ साफ मैसेज दे दिया है कि प्रदेश शासन की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के अनुपालन में जरा भी हेकड़ी दिखाई तो कुर्सी महफूज नहीं रह सकेगी। प्रभारी निरीक्षक लोनार, प्रभारी निरीक्षक शाहबाद और थानाध्यक्ष मंझिला पे एक साथ कप्तान ने एक्शन लेकर अपने तेवर स्पष्ट कर दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, तीनों थानेदार अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के साथ ही जनसुनवाई, आईजीआरएस में सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे थे। विवेचनाओं के निस्तारण में भी तीनों लापरवाही बरत रहे थे। आखिरकार कप्तान अशोक मीना ने कार्रवाई का चाबुक चला दिया है। कप्तान ने थानेदारों को कड़े निर्देश दिए हैं कि नियत समय पे थानों पर मौजूद रहकर आम आदमी की सुनवाई करें। जनसुनवाई के साथ पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता, गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण करें। वर्दी का दुरूपयोग कर किसी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। सोनभद्र, शाहजहाँपुर व फतेहगढ़ में भी अशोक मीना ने बेलगाम वर्दी वालों पर हंटर चलाने के साथ ही माफियाओं, मनबढ़ लोगों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। हरदोई में नीरज जादौन के ट्रांसफर के बाद जो लोग कड़क कप्तान के रूप में अशोक मीना को देखना चाहते थे, वो लोग मीना की एक्टिव वर्किंग, एक्शनमोड स्टाइल से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।