Saturday, 14-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

कुछ टाइम से मर्डर जोन डिस्ट्रिक्ट बने हरदोई में ताबड़तोड़ खुलासे : कातिलों को कानून की चुनौती कितना भी शातिराना खेल कर लो, बच नहीं सकोगे कानून की गिरफ्त से ! हाई प्रोफाइल मामले में भी एक्शनमोड में एसएसपी

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। पिछले कुछ समय से मर्डर जोन डिस्ट्रिक्ट बने यूपी के हरदोई जनपद में कड़क मिजाज पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीना की अगुवाई में हत्याओं की ताबड़तोड़ घटनाओं का वर्कआउट हुआ है। कुछ मामलों में काफी शातिराना अंदाज में हत्यायें करने वाले जरायम की दुनिया के खलनायक तमाम चालाकियों के बावजूद कानून के लंबे हाथ यानी आईपीएस अशोक कुमार मीना की पुलिस टीमों की गिरफ्त से बच ना सके। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बेहटा गोकुल, संडीला, शाहबाद, लोनार इलाकों में मर्डर की एक के बाद एक ताबड़तोड़ वारदातें हुईं। यहां तक कि ब्लाइंड मर्डर तक हुए। प्रेमप्रसंग आदि कारणों से हुईं हत्याओं की वारदातों का अनावरण हुआ है। मामलों में आलाकत्ल बरामदगी के साथ ज्यादातर हत्यारोपी अरेस्ट हैं। सलाखों के पीछे जा पहुंचे हैं। एसएसपी हरदोई अशोक कुमार मीना की अगुवाई में एसपी मार्तण्ड प्रताप सिंह समेत पूरी जनपदीय पुलिस टीम ने कातिलों को साफ साफ मैसेज दे दिया है कि कितनी भी चतुराई से जरायम कर लो लेकिन कानून के हाथ से बच नहीं सकोगे। कुछ मामलों में फरार चल रहे हत्यारोपियों की धरपकड़ में पुलिस दल पीछे दौड़ा दिया गया है। क्राइम कण्ट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बेहद संजीदा आईपीएस अशोक कुमार मीना जनपदीय पुलिस महकमे के लापरवाह खाकी वालों पे लगातार एक्शन ले रहे हैं। मीडिया सुर्खियों में बने प्रकरण में भी मीना एक्शनमोड में नजर आ रहे हैं। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp