यूपी डीजीपी की क्राइम मीटिंग : पुलिस प्रमुख ने सुस्त फील्ड अफसरों की लगायी क्लॉस ! महाशिवरात्रि, होली, रमजान त्योहारों पे दिखे सख्त लॉ एंड ऑर्डर ! घटनाओं का जल्द हो वर्कआउट ! फिजा बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटे यूपी पुलिस
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण की शनिवार में हाईलेवल क्राइम मीटिंग रही। प्रदेश के कई सुस्त व लापरवाह फील्ड अफसरों की पुलिस प्रमुख ने फटकार लगायी। सुस्त चाल से बाहर निकल पुलिसिंग करने, घटनाएं खोलने के निर्देश दिए गए। महाशिवरात्रि, होली, रमजान समेत विभिन्न त्योहारों से पहले यूपी पुलिस चीफ राजीव कृष्ण ने क्राइम, लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करते हुए फील्ड जिम्मेदारों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों पे कतई लापरवाही ना हो। कहीं कोई नई परंपरा ना पड़े। जुलूसों में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहें। रूफ टॉप ड्यूटी लगे। सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही प्रदेश के जिलों के कार्यों के मूल्यांकन में सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। वित्तीय वर्ष में बजट का समयबद्ध व समुचित उपयोग हो। नए आपराधिक कानूनों का गंभीरता से अनुपालन कराते हुए विवेचनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सिग्नेचर बिल्डिंग लखनऊ से पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अफसरों व प्रदेशभर के फील्ड अफसरों संग ऑनलाइन क्राइम मीटिंग करते हुए डीजीपी ने तीन प्रमुख बिंदुओं आगामी त्योहारों, बजट, विवेचना गुणवत्ता समेत अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की। जिम्मेदारों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिलेवार क्राइम व कानून व्यवस्था की समीक्षा पुलिस महानिदेशक ने की है। क्राइम मीटिंग में एडीजी एलओ अमिताभ यश, एडीजी क्राइम एसके भगत, एडीजी मानवाधिकार राजकुमार, एडीजी रेलवे प्रकाश डी, एडीजी नवीन अरोरा आदि वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।