आगामी त्योहारों के मद्देनजर फैजगंज बेहटा थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की वैठक
जे.आई.न्यूज/बदायूँ: -
थाना फैजगंज बेहटा परिसर में महाशिवरात्रि, रमजान व होली पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से थाना क्षेत्र के वालंटियर्स, धर्मगुरु और प्रबुद्धजनों को बुलावा दिया गया था। अधिकारियों ने त्योहारों पर क्षेत्र में अमन शांति व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने की अपील की। बैठक में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने व संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने पर भी चर्चा हुई। कोतवाल राजेन्द्र पुंडीर व नवागत फैजगंज थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने कहा सभी पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं, इसलिए इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या असामाजिक/खुराफाती तत्वों की गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।