नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

रक्षाबंधन के त्यौहार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगणों को विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बांधी राखी

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

*चंदन की डोरी फूलों का हार आए सावन का महीना और राखी का त्यौहार जिसमें है झलकता भाई बहन का प्यार*



 बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें आज दिनांक 08.08.2025 को रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण को राखी बांधी, महोदय द्वारा उपहार प्रदान करने के साथ साथ जनपद की महिलाओं / छात्राओं व युवतियों को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण के विभिन्न प्रयासों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महोदय द्वारा छात्राओं को रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बारे में बताया गया। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और सौहार्द को मनाने का एक खास अवसर है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, और भाई अपनी बहन को सुरक्षा और सुख-समृद्धि का आश्वासन देता है। यह त्योहार परिवार और रिश्तों की अहमियत व भाई-बहन के बीच के प्यार को दर्शाता है।  बदायूँ पुलिस हमेशा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर  विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी उझानी / लाइन डा0 देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp