Saturday, 14-03-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

संवेदनशील आजमगढ़ में सशक्त हुई यूपी जीआरपी : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस थाना भवन में अब ऑनलाइन एफआईआर से लेकर बीएनएस विवेचनाओं की सुविधा मयस्सर ! एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने किया उद्घाटन

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी के संवेदनशील क्षेत्र आजमगढ़ में जीआरपी पुलिस को नया थाना भवन मिल गया है। गुरुवार को एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचकर नवनिर्मित जीआरपी थाना व प्री फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन किया। इस मौके पर एडीजी रेलवे ने कहा कि आजमगढ़ जैसे बड़े रेलवे स्टेशन की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस नवनिर्मित थाना भवन की महती आवश्यकता थी, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन व डीजीपी राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में आज पूरी हो गयी है। अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस थाना भवन में सीसीटीएनएस रूम, विशेष जन सुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क के अलावा अन्य बुनियादी सुविधायें मयस्सर हैं। बीएनएस के तहत विवेचनायें होने के साथ साथ ऑनलाइन एफआईआर जैसी सुविधायें नवनिर्मित थाना भवन में मिलेंगी। इस अवसर पर डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह, निवर्तमान एसएसपी हेमराज मीना, एसपी रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र, सीडीओ आजमगढ़ परीक्षित खटाना, एसपीआरए आजमगढ़ चिराग जैन, सीओ रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम, सीओ रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार, सीओ सिटी आजमगढ़ शुभम टोडी के साथ ही कई जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी समारोह में मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp