नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

..... जब सीएम बोलें तो हम क्यों न फास्ट पुलिसिंग खोलें : अपराधी जिस भाषा को समझेंगे उसी भाषा में दिया जाएगा जवाब ..... आईपीएस अनुराग आर्य की अगुवाई में लेडी सिंघम अंशिका वर्मा ने टीम संग बदमाशों की टोली को सिखाया सबक ! मुठभेड़ में गोली का जवाब गोली ! .... करोगे लूट व चोरी तो ऐसे ही लंगड़ा कर देगी योगी की पुलिस

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। जरायम के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर यूपी के बरेली एसएसपी अनुराग आर्य एक्शनमोड में हैं। सीएम योगी के वक्तव्य के अनुपालन में एसएसपी के निर्देशन में बरेली पुलिस की लेडी सिंघम अंशिका वर्मा टीम संग जरायम की दुनिया के खलनायकों का जरायमी नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी हैं। पुलिस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अपराधियों को गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा। अपराधी जिस भाषा में समझेंगे, उनको उसी भाषा में सबक सिखाया जाएगा। यूपी के बरेली जनपद समेत आसपास इलाकों में चोरी, लूट समेत कई तरह के जरायम करने वाले गैंग ने रविवार आधी रात घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर गोली चलाई तो अपराधियों को गोली का जवाब गोली से दिया गया। बरेली पुलिस की लेडी सिंघम अंशिका वर्मा की अगुवाई में एसओ भमोरा सनी चौधरी व पुलिस टीम ने रम्पुरा बुजुर्ग अंडरपास के पास चोरी, लूट करने वाले गैंग को मुठभेड़ में पकड़ लिया। गैंग के मिनी लीडर ने बदमाश साथी साथ मिलकर पुलिस टीम पर जैसे ही गोली चलाई, पुलिस टीम ने भी गोली का जवाब गोली से देते हुए दोनों बदमाशों को लंगड़ा कर दिया। घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यूपी पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल बदमाश जफर उर्फ जफरुद्दीन निवासी बैकुंठापुर थाना भोजीपुरा व सुदामा उर्फ केशव निवासी धनेरा थाना नवाबगंज हाल निवासी करमपुर चौधरी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन, चोरी की दो बाइकें और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। यूपी पुलिस ने बताया कि बदमाशों से शुरुआती पूछताछ में चोरी, लूट समेत कई तरह के जरायम विभिन्न क्षेत्रों में अंजाम देने का खुलासा हुआ है। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp