Tuesday, 27-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अवैध खनन माफिया के हौसले बुलंद! जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार की गाड़ी में मारी टक्कर

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा सख्त, बोले— खनन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा



बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान में अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सहसवान-बदायूँ-मेरठ राज्य मार्ग पर दहगवां के पास अवैध खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार छविराम की गाड़ी में खनन में लगे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस घटना में नायब तहसीलदार बाल-बाल बच गए, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार छविराम अवैध खनन की सूचना मिलने पर मौके पर जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान खनन में लगे ट्रैक्टर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले को लेकर जॉइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आ गई है। इस संबंध में जरीफनगर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में फरार ट्रैक्टर चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

whatsapp whatsapp