Wednesday, 04-02-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

जेल महकमे के लापरवाह भीषण ठंड में हुए पसीना पसीना ! मातहतों पर अयोध्या कांड में बेहद सख्त नजर आ रहे डीजी पीसी मीना ! दो गंभीर मामलों में 4 और सस्पेंड

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी जेल महकमा इन दिनों सुर्खियों में है। लापरवाही व बेलगामी पे दे हंटर दे हंटर एक्शन का दौर बरकरार है। अयोध्या जेल से दो बंदियों के भागने के प्रकरण में डीजी पीसी मीना ने तीन और लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीआईजी अयोध्या परिक्षेत्र की गोपनीय जाँच रिपोर्ट पर शनिवार सुबह डीजी जेल ने उपकारापाल राजू उर्फ राजदीप, हेड जेल वार्डर प्रभुनाथ कुमार तथा जेल वार्डर दीपक कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जाँच बिठा दी है। अयोध्या मामले में जेल अधीक्षक समेत अब तक चौदह जेल जिम्मेदार सस्पेंड हो चुके हैं। हाईस्पीड में जिम्मेदारों की विभागीय जाँच चल रही है। शनिवार में तीन और विभागीय जिम्मेदारों पर डीजी की कार्रवाई का चाबुक चलने के बाद कारागार विभाग चर्चा में है। डीजी पीसी मीना का एक्शन हंटर अयोध्या मामले तक नहीं रुका। महानिदेशक ने बाँदा जेल प्रकरण में भी कार्रवाई की है। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला कारागार बांदा में निरुद्ध विचाराधीन बंदी रविन्द्र सिंह उर्फ रवि नागर उर्फ रवि काना मामले में बी वारंट पर तलब होने की जानकारी के बावजूद रविंद्र सिंह कारागार से रिहा किया गया। गंभीर प्रकरण में जेल अधीक्षक बांदा की प्राथमिक जांच आख्या पर जेलर विक्रम सिंह यादव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड हुए हैं। जेलर विक्रम सिंह यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गयी है। डीआईजी प्रयागराज मामले में जाँच रिपोर्ट देंगे। शुक्रवार में डीजी ने हाईलेवल वीसी के जरिये प्रदेशभर की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था के बाबत कड़े दिशा निर्देश जारी किये थे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp