नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई में देरी का आरोप, रालोद ने प्रशासन को भेजा रिमाइंडर

19 मई को दिए गए ज्ञापन पर अब तक नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई, नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र रस्तोगी ने उठाए सवाल

 facebook     whatsapp    

पीलीभीत (जे.आई.न्यूज़): राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र रस्तोगी ने शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को रिमाइंडर पत्र भेजा है। यह पत्र नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी (सदर) तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को संबोधित किया गया है।

रालोद के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र रस्तोगी ने पत्र में उल्लेख किया है कि 19 मई 2026 को जिलाधिकारी को शहर में स्थायी एवं अस्थायी अवैध अतिक्रमण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए थे।

पत्र के अनुसार, निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद मौके पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 16 जून 2026 को पुनः रिमाइंडर भेजा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने दोबारा कार्रवाई के निर्देश जारी किए, लेकिन अब तक अतिक्रमण हटाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

रालोद ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी केवल पत्राचार तक सीमित हैं, जबकि आम जनता को अतिक्रमण के कारण लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने इसे जनहित से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने और अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की है।

रिमाइंडर पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी पीलीभीत, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन तथा आयुक्त, बरेली मंडल को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

(अजय रस्तोगी)

whatsapp whatsapp