नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

बदायूं: ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत में तीन की मौत, 20 घायल

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) बताते चलें उघैती थाना क्षेत्र के सिद्ध बरोेलिया गांव के पास गुरुवार देर रात दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 18 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भात की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सहसवान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और कई लोग नीचे दब गए।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 से 20 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार सीएचसी पर चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp