यूपी के संतकबीरनगर कप्तान की महिला अपराध मामले में बड़ी कार्रवाई : रेप आरोपी पर एनएसए जैसा बड़ा एक्शन ! योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत दमदारी से चला ऑपरेशन लंगड़ा
लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। जरायम कोई भी हो, यूपी के संत कबीर नगर पुलिस कप्तान संदीप मीना की क्राइम डायरी में अपराध का ब्यौरा दर्ज होते ही अपराधियों की शामत आनी ही है। महिला अपराध से जुड़े मामलों में असरदार एक्शन लेना ही लेना है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत संत कबीर नगर जनपद पुलिस ने रेप आरोपी पर एनएसए जैसी बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, सत्रह अक्टूबर में बदरे आलम उर्फ बादल ने संत कबीर नगर में रेप की घटना को अंजाम दिया था। घटना से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने के साथ ही लॉ एंड ऑर्डर जैसी चुनौती सामने आयी थी। ऑपरेशन लंगड़ा के जरिये संदीप मीना की टीम ने रेप आरोपी पर कड़ा कानूनी हंटर चलाते हुए उसे पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संत कबीर नगर जनपद में लगातार संदीप मीना की अगुवाई में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया जा रहा है। पशु तस्करों, गौतस्करों से लेकर जरायम करने वाले दूसरे अपराधियों पर दे दना दन एक्शन लिया जा रहा है। एडीजी गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन, डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी के मार्गदर्शन में आईपीएस संदीप मीना ने तमाम अपराधियों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट लगाते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने की बड़ी कार्रवाई की है। कई अपराधी गैंग के लीडरों पर जिला बदर की कार्रवाई हुई है। अब कानून व्यवस्था से जुड़े महिला अपराध के संवेदनशील मामले में संदीप मीना ने एनएसए जैसी बड़ी कार्रवाई कर अपराधियों को सीधा और साफ संदेश दिया है कि संत कबीर नगर जनपद में जरायम का मतलब असरदार व अंजाम तक पहुंचाने वाली कार्रवाई होगी। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।