नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नूतन साल में बरेली वालों को मिलेंगी कई बड़ी सौगात ! यूपी की बरेली नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने की चाय पर मीडिया से बात

धर्मेन्द्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। नूतन साल से पहले सूबे के बरेली शहर वासियों को नगर निगम बड़ी सौगात देने जा रही है। कई अधूरी योजनाओं के पूर्ण होने का बरेली नगर वासियों का सपना भी पूरा होने की उम्मीद है। नगर निगम बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कहा है कि शहर वालों को नये साल में दो वन वाटिकाओं की सौगात मिलने जा रही है। ये नगर निगम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। शुक्रवार शाम यूपी की बरेली नगर आयुक्त आईएएस निधि गुप्ता वत्स नव वर्ष 2024 से पहले मीडिया कर्मियों से चाय पर चर्चा के बहाने मुखातिब थीं। स्मार्ट सिटी बरेली के लोगों तक शत प्रतिशत नगर निगम प्रशासन की सभी सुविधायें पहुंचें। साथ ही साथ कई समस्याओं के निस्तारण में और तेजी कैसे लायी जाए। स्मार्ट सिटी के विकास में और पंख कैसे लगाये जायें? ऐसे कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने मीडिया कर्मियों से सुझाव लिए। नगर आयुक्त ने बताया कि बरेली 311 ऐप के जरिए नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को निस्तारित करने की दिशा में नगर निगम लगातार प्रयासरत है। शासन की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत नगर निगम प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास की दिशा में कदम उठा रहा है। पहले से ही नगर निगम प्रशासन की ओर से 1533 टोल फ्री नंबर जारी किया हुआ है। इस टोल फ्री नंबर पर लोग नगर निगम संबंधी तमाम सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही साथ अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित जानकारी भी नगर निगम प्रशासन को दे सकते हैं। चिकित्सा सुविधा समेत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सीनियर सिटीजन सेंटर भी जल्द ही बनने जा रहा है। दो नए जोनल कार्यालय भी खोलने की तैयारी है। डेलापीर अमृत सरोवर का कार्य अंतिम चरण में है। अतिक्रमण की बड़ी समस्या के समाधान को लगातार नगर निगम प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। आईएएस निधि गुप्ता वत्स ने कहा है कि शासन के निर्देश पर नवंबर से शुरू होकर दिसंबर माह के समापन तक छुट्टा पशुओं,आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने का विशेष अभियान जारी है, जिसके क्रम में नगर निगम प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रहा है। छुट्टा जानवरों को नगर निगम अपनी गौशाला में संरक्षित कर रही है। एक और नंदी गौशाला खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मिलावटखोरों खासकर नगर निगम क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की भांति फैले दूध विक्रेताओं पर प्रभावी शिकंजा कसने को नगर आयुक्त ने जल्द ही संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से पत्राचार करने की बात कही है। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर खुलेआम मिलावट खोरी हो रही है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp