रेडीमेड दुकान में भीषण आग से मचा हड़कंप, धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी
रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान आपको बता दें सहसवान नगर के अकबराबाद रोड पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं दमकल विभाग की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
दुकान में कपड़ों का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। पुलिस और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।