Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

त्योहारों को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने सहसवान के बाजारों में किया पैदल मार्च

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, जाम से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान  आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस बल के साथ सहसवान नगर के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।

इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही दीपावली के अवसर पर लगने वाले पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर अग्निशमन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग करने और बाजारों में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस की भी तैनाती की जाए, जिससे बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

अधिकारियों ने रात्रिकालीन गश्त को भी प्रभावी बनाने और थाना मोबाइल टीमों को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp