नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया: एसडीएम उदित पवार

ग्राम प्रधान की लापरवाही से जा सकती थी गौवंशों की जान! ग्रामीणों ने सही समय पर अधिकारियों को किया सूचित उप-जिलाधिकारी उदित पवार ने तत्काल लिया एक्शन! मौके पर पहुंच बचाई गौवंशों की जान

 facebook     whatsapp    

बरेली (जे.आई.न्यूज़): बारिश के कारण नदियों में पानी उफान पर है, जिसके चलते नदी का पानी एक गांव में बनी गौशाला में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचें और सभी गौवंशों को वहां से निकालकर एक ग्रामीण के खाली पड़े मकान में सुरक्षित पहुंचाया। 

बारिश के कारण इन दिनों नदियां अपने उफान पर हैं। लाईखेड़ा गांव में गौशाला कुछ निचली भूमि पर बनी है। गांव के पास बहने वाली पनघैली और सिंघईया नदी में भी जलस्तर काफी बढ़ा हुआ चल रहा है। शनिवार को इन नदियों का पानी गौशाला में भर गया और गौवंश डूब गए। हैरत की बात है कि गौशाला का संचालन करने वाले ग्राम प्रधान अफजल खां को भनक भी नही लगी। ग्रामीणों ने गौवंशों की हालत देखी, तो अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर नवाबगंज एसडीएम उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप समेत सरकारी अमला मौके पर पहुंच गया। उन्होंने गौवंशों को वहां से निकाला और एक ग्रामीण के खाली पड़े मकान पर सभी गौवंशों को सुरक्षित पहुंचवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गौवंशों की हालत खराब है। जिम्मेदारों को गौशाला में पानी भरने की जानकारी थी, बावजूद इसके उनकी सुरक्षा में कोई कदम नही उठाया गया। ग्राम प्रधान अफजल खां की लापरवाही के चलते गौवंशीय पशुओं की जान भी जा सकती थी। एसडीएम उदित पवार ने ग्राम प्रधान व सचिव को फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी कि गौवंशीय पशुओं की सेवा व सुरक्षा एवं उनके खान-पान की व्यवस्था करें, जिससे शासन की नीतियों को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश एवं पशु चिकित्सक धीरज पाल‌ गंगवार समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp