Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

धनतेरस और दीपावली को लेकर डीएम-एसएसपी ने सहसवान में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 facebook     whatsapp    

जगत पाल यादव 

बदायूं(जे.आई.न्यूज़) सहसवान में सर्राफा बाजार और प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण, जाम से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

 आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सहसवान नगर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

 इस दौरान अधिकारियों ने नगर के मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के मद्देनजर कस्बे में प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग की जाए और पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहे। बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक चौराहे और मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर लगने वाले पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान फायर सर्विस के अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान रात में भी लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में रात्रि ड्यूटी और थाना मोबाइल पुलिस को विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp