बदायूं में दिनदहाड़े गौमाता पर बर्बरता करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जे.आई.न्यूज/बदायूं(रिपोर्ट-अमन रस्तोगी):-
कुंवरगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक गाय पर क्रूरता करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर,संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मिली जानकारी के अनुसार,पूरा मामला गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे, थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर के नायरा पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड का बताया जाता है जहां प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवक एक गाय को जबरदस्ती मारते-पीटते बड़ी ही निर्दयी तरीके से क्रूरता के साथ घसीट रहे थे।
कि तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने देखा कि एक गाय को दो युवक रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले जाने की कोशिश कर रहे थे और उसके साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि जब उस युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी दोनों युवक उनके साथ भी मार-पीट व गाली-गलौज पर उतारू हो गए।शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर तत्काल 112 पुलिस तथा कुंवरगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी,जहां पूछताछ के बाद दोनों आरोपी युवकों को पुलिस अपने साथ ले गयी तथा ग्रामीणों की सहायता से गाय को गांव में ही सुरक्षित बांध दिया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गये दोनों युवकों ने अपना नाम अकरम पुत्र अनवर तथा तारीक पुत्र गुलजारी निवासी ग्राम वनेई, थाना कुंवरगांव बताया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि प्रकरण में विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।