नवाबगंज में ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत जनसंपर्क तेज, सांसद ने गिनाईं योजनाएं
बरेली (जे.आई.न्यूज़): जनपद के नवाबगंज विकास खण्ड क्षेत्र में ‘ग्राम चलो अभियान’ के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं जिला मंत्री भाजपा व विधानसभा संयोजक डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने ग्राम बकैनिया, बरौर, काशी धर्मपुर और रसूला पट्टी में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया।
अभियान के दौरान नेताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने जनता से आशीर्वाद लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राम मोहन गंगवार, मंडलाध्यक्ष ब्रह्मदत्ता, मंडलाध्यक्ष राजू हिन्दुस्तानी, मंडल महामंत्री महिपाल गंगवार, जिला किसान मोर्चा महामंत्री नीतीश उपाध्याय, जिला मंत्री महिला मोर्चा सविता नीतीश उपाध्याय, प्रधान हरीश, प्रधान धीरेंद्र, सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र, ज्योति गंगवार, निरंजन गंगवार, रामगोपाल गंगवार, गंगाराम गंगवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।