नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

नगर पालिका परिषद सहसवान ने रमज़ान एवं होली के त्योहारों पर सफाई को लेकर लेकर कसी कमर, प्रभारी सफाई निरीक्षक की अध्यक्षता में हुई मीटिंग

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं (जे०आई०न्यूज़) आपको बता दें होली एवं रमजान के आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को सहसवान नगर पालिका सभागार में प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां की अध्यक्षता में सफाई नायकों एवं वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर क्षेत्र में पूर्ण स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत दिशा निर्देशित प्रदान किए गए आपको बता दें प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां त्योहारों पर कोई कमी देखना नहीं चाहते आज उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं समय बद्ध पालन करने के निर्देश देते हुए कहा आप अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए तथा त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने पर ज़ोर दिया गया साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया। कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कहीं से किसी भी वार्ड से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए सभी अपने-अपने क्षेत्र से गलियों से व डोर टू डोर कूड़ा उठाएं और अपने कार्य का निर्वहन करें एक बार फिर चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा इस दौरान सफाई व्यवस्था या कूड़े को लेकर शिकायत आती है तो उसे एरिया के सफाई कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp