नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

सहसवान में सपा का सियासी जमावड़ा, शाहिद खान के आवास पर पूर्व विधायक हाजी बिट्टन का जोरदार स्वागत

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

डिनर पार्टी में जुटे सपा के दिग्गज, 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश


बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सहसवान की सियासत में गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान के शाहबाजपुर स्थित आवास पर आयोजित डिनर पार्टी में पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में पहुंचे सहसवान के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली का शाहिद खान और उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

डिनर पार्टी के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र यादव एडवोकेट, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी जमालुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव शाहिद खान और पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बताना होगा।

शाहिद खान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शहाबुद्दीन चौधरी, निहाल उद्दीन, शोएब नकवी आगा, अतहर भाई, मुशीर ठेकेदार, अनवर खान, खालिद फाइव स्टार, राजू, सलीम सिद्दीकी, माजिद खान, दानिश चौधरी, अर्शी खान, अजहर अली, शाहजेव खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डिनर पार्टी के बहाने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह जमावड़ा सहसवान की स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

whatsapp whatsapp