नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

ट्रेनों पे पत्थरबाजी का कल्चर हो पूरी तरह खत्म ! मानव तस्करी वाले अपराधियों को प्रभावी पैरवी से कराएं दण्डित ! हरिद्वार अर्ध कुंभ की तैयारियों की भी हुई समीक्षा ! डीजीपी, एसीएस होम व डीजी रेलवे समेत अन्य जिम्मेदारों को मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीआरपी प्रेजेंटेशन के दौरान निर्देश दिए हैं कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। महिला सम्मान यूपी सरकार की टॉप प्राथमिकता में शामिल है, ऐसे में ट्रेनों से लेकर प्लेटफार्म, रेलवे स्टेशन तक ऐसी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि परिंदा भी पर ना मार सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और भी हाईटेक व आधुनिक तकनीक से लैस हो। ट्रेनों के अलावा रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म पर पुलिस सहायता त्वरित उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। योगी ने दो टूक कहा है कि ट्रेनों और रेलवे परिसरों पर पत्थरबाजी की घटनाओं की किसी भी कीमत पर पुनरावृत्ति ना हो। पत्थरबाजी की घटनाओं का कल्चर पूरी तरह समाप्त हो, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहारों, बड़े आयोजनों के अलावा भर्ती परीक्षाओं और विशेष मौकों पर रेलवे स्टेशनों पे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। प्रवेश व निकास नियंत्रण, कतार प्रबंधन, सार्वजनिक घोषणाओं से लेकर सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण को रेलवे प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय से पूरी तरह प्रभावी बनाया जाए। मानव तस्करी, बच्चों की गुमशुदगी जैसे संवेदनशील मामलों की विशेष समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि ये अभियान पूरी तरह प्रभावी बनाने के साथ ही साथ अभियोजन व्यवस्था पूर्ण मजबूत की जाए। मानव तस्करी, गुमशुदा बच्चों से संबंधित मामलों के अपराधियों को त्वरित व प्रभावी दंड सुनिश्चित कराया जाए। हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों की भी मुख्यमंत्री ने समीक्षा की। योगी ने निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार अर्ध कुंभ के दृष्टिगत अभी से व्यापक सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन योजना तैयार कर संबंधित जनपदों, एजेंसियों के बीच समयबद्ध बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष डीजी रेलवे प्रकाश डी ने रविवार को जीआरपी की ओर से प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण, एसीएस होम संजय प्रसाद, डीजी रेलवे प्रकाश डी, एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश, आईजी रेलवे लखनऊ आरके भारद्वाज, आईजी रेलवे प्रयागराज एन कोलांची मौजूद रहे। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp