नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

यूपी के कासगंज में अंबेडकर शोभायात्रा रोकने पर भारी बवाल, लाठीचार्ज ! लखनऊ और लखीमपुर में भी हुए बवाल ! डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह ने बवालियों के खिलाफ सख्त एक्शन के दिए निर्देश

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। अंबेडकर जयंती पर उत्तर प्रदेश के कासगंज, लखनऊ और लखीमपुर खीरी में मंगलवार को बवाल हो गया। लखनऊ के बंथरा इलाके में पथराव व फायरिंग की घटना हुई। थाने के अंदर अराजकता फैलाने की कोशिश हुई। लखीमपुर खीरी में पथराव की घटना हुई। सरकारी गाड़ी पलटाने का प्रयास हुआ। तीनों जगहों पर पुलिस प्रशासन एक्शनमोड में है। कासगंज जनपद के सहावर कोतवाली अंतर्गत ग्राम चहक गुनार में मंगलवार शाम अंबेडकर जयंती शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। शोभायात्रा पर पथराव के बाद माहौल बिगड़ गया। बवालियों ने पुलिस प्रशासन को निशाना बनाकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। स्थिति नियंत्रित करने को पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर बवालियों को खदेड़ दिया है। कुछ खुराफाती तत्वों को हिरासत में लिया गया है। विवाद के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, यादव समाज के लोगों ने जानबूझकर अंबेडकर शोभायात्रा रोक दी। शोभायात्रा रोके जाने पर तनाव की स्थिति बन गयी। लखनऊ के बंथरा थाना के ग्राम अंबेडकरनगर में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में चेयरमैन पुत्र ने बवाल करा दिया। चेयरमैन पुत्र ने नियत समय से पहले ही अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया। माल्यार्पण करने से मुख्य आयोजक पक्ष से लेकर ग्रामीण नाराज हो गए। दोनों पक्षों में टकराव होने के साथ ही पथराव हो गया। चर्चा है कि पथराव के दौरान चेयरमैन पुत्र पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग कर दी गयी। बंथरा थाना परिसर में भी चेयरमैन पुत्र पक्ष ने अराजकता फैलाने की कोशिश करते हुए दूसरे पक्ष पर हमला करना चाहा। पुलिस सख्ती के बाद थाना परिसर का हंगामा शांत हो सका। लखनऊ पुलिस ने बताया कि ग्राम अम्बेडकरनगर में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर तय कार्यक्रम से पहले माल्यार्पण करने पे दो पक्षों के मध्य आज विवाद होते ही मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के व्यक्तियों के चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों की तहरीरों पर एफआईआर दर्ज की गयीं हैं। दोनों पक्षों के सात आरोपी अरेस्ट हैं। अंबेडकर जयंती पर बवाल की तीसरी घटना लखीमपुर खीरी जनपद में घटित हुई। बांकेगंज के मोतीपुर गांव में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में प्रतिमा लगाने को लेकर हुए विवाद में प्रतिमा खंडित होने के बाद बवाल हो गया। लखीमपुर खीरी बवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। पुलिस कप्तान डॉ ख्याति गर्ग की अगुवाई में कुछ अराजक तत्वों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के साथ ही अन्य की तलाश जारी है। डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व एडीजी एलओ अमिताभ यश ने सभी घटनाओं का संज्ञान लिया है। अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।(जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

whatsapp whatsapp