नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

राजधानी से सटे कप्तान एक्शनमोड में : मजाक ना बनें समाधान दिवस ! कोतवाली में गरम मिजाज में बोले एसपी समाधान दिवस की शिकायतों का हो तत्काल समाधान ! परीक्षा केंद्रों की परखीं व्यवस्थायें ! योगी सरकार की टॉप प्राथमिकताओं में शुमार मिशन शक्ति फेज फाइव के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान पे खास जोर

धर्मेंद्र रस्तोगी

 facebook     whatsapp    

लखनऊ (धर्मेंद्र रस्तोगी/जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई जनपद के पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीना एक्शनमोड में हैं। शनिवार को आईपीएस अशोक कुमार मीना ने डीएम अनुनय झा संग कोतवाली नगर हरदोई में थाना समाधान दिवस के मौके पे जनसुनवाई की। जिला पुलिस मुखिया अशोक कुमार मीना ने थानेदार समेत पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें तत्काल गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित हों। प्रदेशभर में थाना समाधान दिवस आयोजित करने के पीछे शासन की साफ मंशा है कि भूमि विवाद समय रहते निस्तारित हों। भूमि विवाद के चलते पिछले कुछ सालों में कई इलाकों में घटनायें हो चुकी हैं। कुछ मामलों में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या तक सामने आयी। कानपुर, लखनऊ, नोयडा, मेरठ, बरेली से प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी शिकायतें अक्सर मुख्यमंत्री दरबार पहुंचती रहती हैं। बरेली में हुए चर्चित इज्जतनगर कांड में एक पूर्व अफसर की भूमिका की शिकायत सीएम योगी तक पहुंची है। जमीनी मामलों को लेकर कुछ जगह सही व सख्त एक्शन ना होने से सीएम कुछ अफसरों की फटकार तक लगा चुके हैं। इस सबके बीच, शनिवार को हरदोई कप्तान ने स्पष्ट कहा है कि थाना समाधान दिवस किसी कीमत पे मजाक ना बनें। संयुक्त टीमें मौके पर जाकर शिकायतों का निराकरण करें। निस्तारण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। डीएम व कप्तान ने यूपीपीएससी की संयुक्त राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखीं। योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार मिशन शक्ति फेज फाइव के तहत कलेक्ट्रेट हरदोई में आयोजित जागरूकता व संवाद प्रोग्राम में एसपी ने डीएम के साथ हिस्सा लिया।बालिकाओं, महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान के बाबत जागरूक किया। (जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज)।

YOU MAY HAVE MISSED

whatsapp whatsapp