सहसवान पत्रकार एसोसिएशन का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
बदायूं(जे०आई०न्यूज़) बताते चलें आज सहसवान नगर के नारायण भवन में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से “सहसवान पत्रकार एसोसिएशन” का गठन किया गया। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, पत्रकार हितों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा मिले। सभी ने संगठन को पत्रकारों की आवाज को मजबूत करने वाला मंच बताया।
बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अबीर सक्सेना को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं अनवर खान को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सौरभ गुप्ता एवं मुकीम अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया। योगेंद्र उपाध्याय को महासचिव, जगतपाल सिंह को कोषाध्यक्ष तथा आसिम अली को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही मोहित यादव एवं मसर्रत सलमानी को सचिव बनाया गया, जबकि किशन शर्मा और शिव यादव को सक्रिय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज को मजबूत करना और समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को निष्पक्ष रूप से जनता के सामने लाना है।
बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।