सहसवान: काशिफ अली खान के आवास पर पहुंचे सपा के संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव, हुआ जोरदार स्वागत
बदायूं (जे०आई०न्यूज़) सहसवान बताते चलें समाजवादी पार्टी के 113 सहसवान विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव रविवार को मोहल्ला शाहबाजपुर स्थित काशिफ अली खान के आवास पहुंचे, जहां समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि काशिफ अली खान से उनका वर्षों पुराना संबंध है और यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में बदायूं जनपद में जितना विकास हुआ, उतना आज तक किसी अन्य सरकार में देखने को नहीं मिला। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से समर्थन और सहयोग की अपील की। सहसवान विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से समाजवादी पार्टी का प्रभाव क्षेत्र माना जाता रहा है।
इस अवसर पर काशिफ अली खान ने कहा कि एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव युवा और ऊर्जावान नेता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें प्रत्याशी बनाता है तो सहसवान की जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति भी अपना विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कफील अहमद, शमी अहमद, इसरार अहमद, लाईक अहमद, पुत्तन खान, नुसरत खान, तनवीर खान, तौकीर खान, फरहान, जाबिर सलमानी, मुकीस खान, इमरत अली, अयाज-उल-इस्लाम, सुबहान, अमान, अज्जू, मोहित यादव, साबिर सलमानी, शादाब, सलीम सलमानी, हमदान खान, राजू, उजैर, सभासद मोहम्मद इनाम, बाहर मियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।