नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों को ख़िराज-ए-तहसीन, शहजी मेडिकल स्टोर ने दी मुबारकबाद

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

 facebook     whatsapp    

बदायूं। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के मौक़े पर शहजी मेडिकल स्टोर की जानिब से जनपद के तमाम चिकित्सकों को मुबारकबाद पेश करते हुए उनकी बे-मिसाल ख़िदमात को ख़िराज-ए-तहसीन पेश किया गया।


इस अवसर पर जारी पैग़ाम में कहा गया कि डॉक्टर महज़ एक पेशे से जुड़े शख़्स नहीं, बल्कि इंसानियत की ख़िदमत करने वाले ऐसे मसीहा हैं, जो मुश्किल से मुश्किल हालात में भी अपने इल्म, तजुर्बे, सब्र और लगन के साथ मरीज़ों की ज़िंदगी बचाने के लिए हर वक़्त तैयार रहते हैं।


पैग़ाम में कहा गया कि जब ज़िंदगी और मौत के दरमियान जंग होती है, तब एक डॉक्टर सिर्फ़ इलाज नहीं करता, बल्कि अपनी तमाम सलाहियत, हमदर्दी और फ़र्ज़-शनासी के साथ मरीज़ और उसके अहल-ए-ख़ाना को नई उम्मीद देता है। उनकी बे-लौस ख़िदमात की बदौलत बेशुमार घरों में खुशियाँ लौटती हैं और समाज का एतमाद मज़बूत होता है।


शहजी मेडिकल स्टोर की ओर से कहा गया कि डॉक्टरों की ख़िदमत इंसानियत के लिए एक अज़ीम अमानत है, जिसका एहतराम करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के इस मौक़े पर सभी चिकित्सकों की सेहत, कामयाबी और दराज़-उम्री के लिए दुआ करते हुए उनके जज़्बा-ए-ख़िदमत को सलाम पेश किया गया।

whatsapp whatsapp