नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-8273618080 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-8273618080

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में आजाद हिंदू सेना का प्रदर्शन, गौकशी व गौ तस्करी पर पुलिस के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बरेली से अजय रस्तोगी की रिपोर्ट

 facebook     whatsapp    

बरेली (23 मार्च 2026):

आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में सोमवार को सेठ दामोदरदास पार्क में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उत्तर प्रदेश में बढ़ती गोकशी और गो तस्करी की घटनाओं को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस गो तस्करी और गो हत्या रोकने में पूरी तरह विफल रही है। हाल ही में मथुरा में “फरसे वाले बाबा” की हत्या का मामला भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। संगठन का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय गौ रक्षकों को ही छोटे-छोटे मुकदमों में फंसा रही है।

संगठन ने 21 और 22 मार्च को बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र के ग्राम परतापुर में नाले में मिले गोवंशीय अवशेषों का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय खानापूर्ति कर रही है।

प्रमुख मांगें:

1. मथुरा में हुई “फरसे वाले बाबा” की हत्या का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

2. निर्दोष गौ रक्षकों को तत्काल रिहा कर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

3. बरेली के परतापुर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

4. गौ रक्षा के दौरान शहीद हुए गौ रक्षकों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता व एक परिजन को नौकरी दी जाए।

5. गौ तस्करों और गोकशी करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए।

6. ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए जो इन अपराधों को संरक्षण दे रहे हैं।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आजाद हिंदू सेना उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस मौके पर रवि शंकर खटीक, धनराज शंखदार, सोनू यादव, करन सिंह चौधरी, गौतम कश्यप, पवन जुनेजा, अरुण मौर्य, अमन यादव, विशाल बाबा, लहरी महराज, सुमित, शांत गोयल, जोनी, दीपू दिवाकर, मोना श्रीवास्तव, रानू शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जर्नलिस्ट इन्वेस्टीगेशन न्यूज़ 

whatsapp whatsapp